जब भी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए राजधानी रायपुर जाते हैं, तब केवल बीमारी ही नहीं, बल्कि रहने, खाने और सहारे की चिंता भी उन्हें भीतर से तोड़ देती है। उस अनजाने शहर में, अपनों से दूर, एक सुरक्षित ठिकाने और आत्मीय वातावरण की कमी उन्हें और अधिक मानसिक रूप से कमजोर कर देती है। उनकी इसी पीड़ा को समझते हुए, विधायक भावना बोहरा जी द्वारा रायपुर के सेक्टर-2 देवेन्द्र नगर में "पंडरिया सेवा सदन" की शुरुआत की है जो केवल सुविधा ही नहीं, बल्कि अपनापन भी देता है। रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में स्थित “पंडरिया सेवा सदन” में पंडरिया विधानसभा से आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए सर्वसुविधा से युक्त निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ शुद्ध, सात्विक भोजन की सुविधा उपलब्ध है।