
पंडरिया विधायक भावना दीदी द्वारा पंडरिया विधानसभा में निरंतर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से लेकर आदिवासी एवं वनवासी संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं। पंडरिया विधायक भावना दीदी द्वारा लगातार क्षेत्र के आदिवासी परिवारों को जिन्हें प्रलोभन देकर धर्म
परिवर्तन कराया गया है उन्हें पुनः उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की सार्थक पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत अब तक पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र के पास्टर सहित लगभग 500 आदिवासी समाज के लोगों ने पुनः अपने मूल धर्म में घर वापसी की और पुनः अपनी संस्कृति, सभ्यता और धर्म से जुड़ रहें हैं जो
उनकी मूल पहचान हैं।










