
आस्था, सेवा और जनसरोकारों के समन्वय का एक सशक्त उदाहरण पंडरिया विधानसभा में देखने को मिलता है, जहाँ विधायक भावना बोहरा द्वारा विगत 5 वर्षों से लगातार कबीरधाम जिले से अमरकंटक कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क विश्राम और सात्विक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही हैं जहाँ प्रतिवर्ष पूरे सावन माह में लगभग 40000 कांवड़ यात्री एवं श्रद्धालुओं का आगमन होता जहाँ उनकी सेवा की जाती है और सुबह नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि में सात्विक भोजन भी ग्रहण करते हैं। विगत पांच वर्षों से निरंतर चल रही यह सेवा भावना बोहरा जी के उस जनप्रतिनिधित्व को दर्शाती है, जो केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का भी समान रूप से आदर करता है।








