







पंडरिया विधानसभा और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ विधायक भावना बोहरा द्वारा 21 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कठिन कांवड़ यात्रा की गई। यह प्रदेश में पहला अवसर था जब एक महिला जनप्रतिनिधि द्वारा इतनी कठिन यात्रा की गई। भगवान भोलेनाथ के प्रति मन में श्रद्धाभाव और प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की पुण्य कामना लिए उनके साथ 300 से अधिक कांवड़ यात्री भी उनकी इस यात्रा में सहभागी बने। बीहड़ रास्तों, घने जंगलों, उफनती नदियों और सभी अवरोधों को उन्होंने पार करते हुए अपनी यात्रा पूरी की। जहाँ-जहाँ से उनकी यह यात्रा गुजरी उनके स्वागत के लिए शिवभक्तों, हिन्दू व विभिन्न सामाजिक संगठनों, क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और हर हर महादेव एवं बोल मब के नारों के साथ हर गाँव-गली भगवामय एवं गुंजायमान हो उठा।







