पंडरिया विधानसभा की बेटियों की उच्च शिक्षा में आवागमन बाधा न बने इसके लिए विधायक भावना बोहरा जी द्वारा घर से महाविद्यालय आने-जाने हेतु विधानसभा की महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 8 निःशुल्क बस सेवा  का संचालन किया जा रहा है। “भावना दीदी की गारंटी” में किये अपने संकल्प को पूरा करते हुए विधानसभा की 1000 बेटियों को उच्च शिक्षा मिल सके इस लक्ष्य के साथ उन्होंने 5 अतिरिक्त बसें उन बेटियों और उनके परिजनों के लिए एक नई उम्मीद की किरण बनी है। इसके पूर्व में 3 बसों का संचालन निरंतर जारी है इस प्रकार पंडरिया विधानसभा अंतर्गत कुल 8 बसों का संचालन जारी है। जब बसें गाँव-गाँव पहुंची तो छात्राओं, उनके परिजनों और ग्रामवासियों ने बस की पूजा कर उसका स्वागत किया। दूरस्थ गाँव में रहने वाली छात्राएं जो आवागमन की सुविधा नहीं होने की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं आज वो अपने आँखों में बड़े सपने और अपने उज्ज्वल भविष्य की आशाएं लिए शिक्षा प्राप्त कर रहीं हैं वहीं उनके परिजनों को भी चिंता मुक्त कर आर्थिक व मानसिक संबल मिल रहा है।