



पंडरिया विधानसभा की जनता के बेहतर स्वास्थ्य एवं आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित सहायता के लिए 5 अतिरिक्त निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ.रमन सिंह जी के करकमलों से किया गया। भावना दीदी की गारंटी में किये अपने संकल्प को पूरा करते हुए उन्होंने इस निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का विस्तार पूरे पंडरिया विधानसभा में किये जिसके तहत कुंडा-कुई-कुकदुर,दुल्लापुर,रणवीरपुर, पंडरिया, पांडातराई एवं इंदौरी क्षेत्र में 24×7 यह एम्बुलेंस सेवा संजिविन्नी के रूप में हजारों लोगों की जान बचाने में सहयाक सिद्ध हुई है। क्षेत्र के लगभग 25000 से अधिक लोगों को इस आपातकालीन सेवा का लाभ अबतक मिल चुका है।
