जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की महाविद्यालयीन छात्राओं को महाविद्यालय से घर व घर से महाविद्यालय आने जाने हेतु सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को दोहराते हुए भावना बोहरा जी द्वारा संचालित तीन निःशुल्क बसों का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह जी के करकमलों से दिनांक 24 दिसंबर 2021 को ग्राम रणवीरपुर से  किया गया। इस बस सेवा के शुरू होने से कवर्धा, थान खम्हरिया एवं सहसपुर लोहरा में अध्ययनरत सैकड़ों महाविद्यालयीन छात्राओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

इसके साथ ही वर्ष 2026 में पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर एवं दुल्लापुर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए 2 अतिरिक्त निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत भावना बोहरा जी द्वारा की गई। वर्तमान में पंडरिया विधानसभा में कुल 10 निःशुल्क बस सेवा का संचालन उनके द्वारा किया जा रहा है जिससे पूर्व में 1500 से अधिक एवं वर्तमान में हजारों बेटियों निश्चिंत होकर महाविद्यालय से घर आना- जाना कर रहीं हैं और अपने सपनों को गढ़ रहीं हैं।