
हमारे सरकारी विद्यालय के बच्चों को भी आधुनिक व बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए भावना दीदी की साइंस पाठशाला की शुरुआत की है। यह पाठशाल हमारे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक ड्रोन, रोबोटिक्स, AI और 3D प्रिंटिग जैसे प्रशिक्षण उन्हें देंगे। हमारे सरकार विद्यालय के बच्चे भी अब ड्रोन उड़ाएंगे और रोबोट चलाएंगे। भावना दीदी का यह प्रयास अत्यंत ही प्रशंसनीय हैं शिक्षा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य व उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए इस भावना दीदी की साइंस पाठशाला के माध्यम से प्रतिवर्ष 5000 बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। इसके तहत अनुभवी शिक्षकों द्वारा 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा है जो क्षेत्र के वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय व शिशु मंदिर विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को इन आधुनिक शिक्षा का प्रशिक्षण दे रहे हैं।





