अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या 7 मार्च 2022 को  ग्राम रणवीरपुर में भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा नारी सम्मान अलंकरण का आयोजन किया गयाजिसमें क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनके सशक्तिकरण के लिए सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कबीरधाम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की ऐसी महिलाएं जिन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान अपने घर के मुखिया को खोयादिव्यांग महिलाएं और जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है और घर जिम्मेदारी उनके कन्धों पर आ गई है। ऐसी महिलाओं को सक्षम बनाने व आजीविका चलाने हेतु स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए सिलाई मशीन ससम्मान भेंट किया गया।