
20 मई 2024 को ग्राम बहपानी इलाके के पास पिकअप गाड़ी रास्ते में अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 19 आदिवासी भाइयों-बहनों का असमय निधन हो गया। यह केवल 19 लोगों की मृत्यु नहीं थी, बल्कि 24 मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ जाने की पीड़ा थी। इस दुखद समाचार ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। लेकिन इस गहरी पीड़ा के बीच जो संवेदनशीलता और मानवता का सर्वोच्च उदाहरण सामने आया, वह थीं विधायक भावना दीदी का मातृत्व और करुणा से भरा निर्णय लेते हुए उन 24 बच्चों को गोद लिया और उनकी शिक्षा, विवाह व रोजगार की जिम्मेदारी वो निभा रहीं हैं। हाल ही में भावना दीदी ने दो बच्चों का बी.फार्मेसी एवं नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन कराया है।





