पंडरिया विधानसभा के बहुत से प्रतिभावान युवा जो आर्थिक कारणों या आवागमन की सुविधा न होने की वजह से अन्य शहर में जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में असमर्थ थे श्रीमती भावना बोहरा जी द्वारा उनके सपनों को पूरा करने के लिए 2 जनवरी 2025 को पंडरिया में लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की। इस कोचिंग सेंटर में लगभग 250 युवाओं को अनुभवी शिक्षकों द्वारा IIT-JEE, NEET और CGPSC की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। इसके साथ-साथ समय-समय पर उन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनुभवी वक्ताओं एवं मार्गदर्शकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता है जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिल रहा है।